
रामकथा के अंतिम दिन सीता हरण से लेकर अयोध्या वापसी का वृतांत सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर
मां सरला देवी शिव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर दो में हुआ कथा का आयोजन
बुधवार को होगा पूर्ण आहुति यज्ञ व कन्या भोज
सबकी बात न्यूज
बदायूं। मां सरला देवी शिव मंदिर ट्रस्ट रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर दो में चल रही साप्ताहिक रामकथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित मधुर जी महाराज ने सीता हरण से लेकर राम रावण युद्ध के पश्चात मां सीता, भाई लक्ष्मण तथा भक्त हनुमान जी के साथ अयोध्या वापसी के उपरांत राजगद्दी संभालने का बहुत ही मार्मिक और आनंददायक वृत्तांत सुनाया।
राम कथा पूर्ण होने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने व्यास गद्दी पर विराजमान पंडित मधुर महाराज का परंपरागत तरीके से क्रमबद्ध होकर तिलक करते हुए अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार उन्हें वस्त्र व दान दक्षिणा भेंट की। इसके बाद श्री राम की आरती हुई। बुधवार सुबह प्रातः राम कथा के पूर्ण होने पर पूर्ण आहुति यज्ञ हवन संपन्न होगा और उसके बाद कन्या भोज कराया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के महंत केवलानंद ने सभी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रसाद वितरण किया।
आज के कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहिताश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा रिटायर्ड पेशकार सुरेश उपाध्याय, स्टेनो कैलाश शर्मा, अशोक राठौड़, ग्राम नगला पूर्वी के प्रधान रजनीश राठौर सपत्नीक, श्रीमती सुमन सक्सेना, ज्योति सक्सेना, कमला शर्मा, राजेश्वरी देवी, श्रीमती आदेश राठौर, श्रीमती शकुंतला देवी, आशा देवी, मनोरमा देवी, रीना देवी, कमलेश शर्मा, मुन्नी देवी, बृजबाला शर्मा, प्रतिभा, डब्लू सिंह राठौड़, ठाकुर महेंद्र सिंह, महेश चंद्र शासकीय अधिवक्ता संजीव गुप्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
613
-
बदायूं समाचार
313
-
गतिविधियां
265
-
आसपास समाचार
120
Recent Comment
-
by उमेश कुमार
Sahi kaha
-
by सत्येंद्र मिश्र
इन दोनों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती। पुलिस ने एक करोड़ रुपए लिया है। अमर उजाला दैनिक जागरण और हिंदुस्तान अखबार को दो दो लाख गया है। विधायक महेश कुमार गुप्ता भी दलाली खाए है। वो बचा रहा है ज्योति मंदिरता को। बदायूं के नेता और media वाले दलाल है। ये साले अपनी मा की दलाली भी खा सकते है। महेश कुमार गुप्ता तो सत्ता का दलाल है।
-
by Rt
Rt