नालों पर बना लिए चबूतरे, सफाई नहीं होने से घरों में घुस रहा गंदा पानी और कीचड़

नालों पर बना लिए चबूतरे, सफाई नहीं होने से घरों में घुस रहा गंदा पानी और कीचड़

मोहल्ला लोची नगला के मुख्य मार्ग पर नालों की सफाई नहीं करते पालिका के सफाई कर्मचारी

कुछ लोगों ने नाले पर बना लिए पक्के चबूतरे, मोहल्ले वालों ने ईओ को दिया ज्ञापन

सबकी बात न्यूज

बदायूं। शहर के मोहल्ला लोचीनगला के कई घरों में नाले का गंदा पानी और कीचड़ घुसने लगी है। लोग परेशान हैं, लेकिन पालिका के सफाई कर्मचारी नाले-नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नालों पर कई लोगों ने अपनी दुकान और मकान के पक्के चबूतरे बना लिए हैं, जिससे सफाई बिल्कुल भी नहीं हो पाती।

मोहल्ले के तमाम लोग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर स्थित नालों की सफाई कई महीनों से नहीं की गई है, जिस कारण नाले कीचड़ से बजबजा रहे हैं। इनका पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है, जिससे घरों से बाहर निकलना                  - घर में भरा गंदा पानी- 

तक दूभर हो रहा है। मोहल्ले वालों का कहना है कि कुछ लोगों ने अपनी दुकान और मकानों के पक्के चबूतरे नालों पर बनवा लिए हैं, जिससे वे खुद भी सफाई नहीं कर पा रहे हैं। मोहल्ले के अनुज सक्सेना, अमोल सक्सेना, कुनाल राठौर,          -नाले पर बनाया गया पक्का चबूतरा-

रोहन वर्मा, उमेश, अनूप कुमार सक्सेना, ओमप्रकाश मौर्य, आर्येंद्र सिंह, अभिषेक पटेल, अनुकूल पटेल, रवेंद्र सिंह चौहान, राजीव कुमार सक्सेना, वेदप्रकाश आदि ने ईओ से मांग की है कि लोगों के पक्के निर्माण हटवाकर नालों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए। 

--------

गर्मियों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका

बदायूं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घरों में दूषित पानी और कीचड़ जमा होने से संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। गर्मियों का मौसम आ गया है, जिससे ये आशंका और ज्यादा है। ऐसे में सफाई का काम नियमित किया जाना चाहिए। 

---------

किराये के आदमी लगा रखे हैं पालिका के सफाई कर्मियों ने

बदायूं। मोहल्ले वालों का यह भी कहना है कि मुख्य मार्ग के नालों के अलावा गलियों में भी सफाई कर्मी कभी सफाई करने नहीं आते। मोहल्ले में जो सफाई कर्मी तैनात है, उसने अपनी जगह किराये का आदमी लगा रखा है जो कभी कभी आता है और औपचारिकता निभाकर चला जाता है। इस संबंध में सफाई नायक से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto