खुद को एसओजी बताकर रोक लिया युवक को...फिर बाइक पर फाइनेंस बताकर किया छीनने का प्रयास

खुद को एसओजी बताकर रोक लिया युवक को...फिर बाइक पर फाइनेंस बताकर किया छीनने का प्रयास

थाने जाने की बात की युवक ने तो इधर-उधर हो गए, युवक ने पुलिस अधिकारियों से की शिकायत

बदायूं। बदायूं आ रहे एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर बाइक छीनने का प्रयास किया। युवक ने जब विरोध करते हुए वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उन लोगों ने खुद को एसओजी और रिकवरी एजेंट्स बताते हुए युवक का फोन और बैग भी छीन लिया। युवक ने जब थाने चलने की बात की तो वे लोग एक-एक करके इधर-उधर हो गए। 


                                          -अमरपाल सिंह- 

उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अमरपाल सिंह बुधवार को किसी काम से बदायूं आ रहे थे। अमरपाल के अनुसार, जब वह नरैनी चौराहे से कुछ दूर पहुंचे तो दो बाइक पर सवार लोग उनके दोनों ओर चलने लगे। सूनसान जगह पहुचने पर दोनों बाइक पर सवार लोगों ने उनकी बाइक रुकवा ली। कुछ ही देर में दो बाइक पर सवार चार लोग और वहां आ

                                  .आरोपितों की एक बाइक.

गए। रुकते ही इन लोगों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और बाइक छीनने का प्रयास किया। पूछने पर उन लोगों ने खुद को बदायूं एसओजी और फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताते हुए बाइक पर 80 हजार बकाया होने की बात की।

                         -बाइक छीनने वाला एक आरोपित-

अमरपाल के अनुसार, जब उन्होंने कोई लोन न होने की बात की तो वे लोग अभद्रता पर उतर आए। विरोध करने पर उनका मोबाइल और बैग भी छीन लिया। 

--------

खुद को बताया छीनने के लिए थाने से अधिकृत

बदायूं। अमरपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने जब इन लोगों से थाने चलने की बात की तो उन लोगों ने खुद को बाइक छीनने के लिए थाने और पुलिस से अधिकृत बताया। अमरपाल सिंह ने जब उनसे थाने चलने के लिए कहा तो वे खैरी तक उनके साथ

आए, लेकिन बाद में सभी लोग इधर-उधर हो गए। अमरपाल सिंह ने कहा कि कथित रिकवरी एजेंट ने उनसे लूटपाट करने का प्रयास किया, जिस पर उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। 



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto