मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने खेला वॉलीबाल, अंर्तविद्यालयी मैच का हुआ आयोजन

मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने खेला वॉलीबाल, अंर्तविद्यालयी मैच का हुआ आयोजन

प्रथम चरण में 12 (अ) और 12 (स) के विद्यार्थियों ने बाजी मारी, फाइनल 14 नवंबर को

16 नवंबर को स्कूल आइये, किस्मत आजमाइये...मिल सकता है रेफ्रिजेटर, डिनर सेट या कुछ और इनाम

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बुधवार को कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए अंर्तविद्यालयी वॉलीबॉल मैच के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा-12 (अ) एवं (ब) के बीच हुए मैच में कक्षा-12 (अ) ने बाजी मारी। इसके अतिरिक्त कक्षा-12 (ब) एवं (स) के मध्य हुए मैच में कक्षा-12 (स) ने जीत अपने नाम

दर्ज की। इस प्रतियोगिता के फाइनल चरण में कक्षा-12 (अ) एवं (स) के मध्य मैच का आयोजन 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर विद्यालय में किया जायेगा। इस मैच का आयोजन खेल प्रशिक्षक ललित सिंह बजेठा के निर्देशन में किया गया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यर्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने हेतु अभिप्रेरित किया, साथ ही यह भी बताया कि इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को खेल मंच प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ किया जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा।

-------

स्कूल में 16 नवंबर को लगेगा बाल मेला

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में बाल मेला (बिज़ मार्ट)शुरू होने जा रहा है जो 16 नवंबर को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया

है। इस लकी ड्रा में विजेता को पहले पुरस्कार के रूप में 210 लीटर का एक रेफ्रिजरेटर प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा द्वितीय पुरस्कार के रूप में डिनर सेट एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में एक इलेक्ट्रॉनिक केतली प्रदान की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ने अपील की है कि लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और सभी अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर अपनी किस्मत आजमाएं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto