फैजगंज बेहटा में प्रभात फेरी का समापन, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
SAB KI BAAT
Jan 31 2026
1420
पिछले एक माह से निकाली जा रही थी प्रभात फेरी, समापन पर भक्तिमय रहा माहौल
सबकी बात न्यूज
बदायूं। फैजगंज बेहटा में पिछले एक माह से श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जा रही माघ मास की प्रभात फेरी का शनिवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस अवसर पर पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

समापन समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे शिव मंदिर पर किया गया। भक्तों ने भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी के अंतिम पड़ाव का शुभारंभ किया। समापन के अवसर पर सुंदर और भव्य झांकियां निकाली गईं। देवी-देवताओं के स्वरूपों से सजी इन झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। साथ ही, कस्बे में कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए, जहां भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रभात फेरी के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी रही, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनी रही। पुलिस कर्मियों ने यातायात और भीड़ को नियंत्रित कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT