वीडियोः पैदल स्कूल जा रहे थे प्रधानाचार्य...पीछे बाइक से आए बदमाश और सिर में मार दी गोली
SAB KI BAAT
Nov 05 2024
2430
मुरादाबाद। शहर में दिनदहाड़े एक स्कूल के प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई। पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य के पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। उनमें से एक ने सीधा प्रधानाचार्य के सिर का निशाना लेकर गोली दाग दी। गोली सिर में लगने से प्रधानाचार्य वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई। पूरा हत्याकांड एक सीसीटीवी में कैद हो गया। (देखें वीडियो)
वारदात मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी की है। यहां साईं विद्या मंदिर के नाम से स्कूल है जो भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर का बताया जाता है। इस स्कूल में शबाबुल प्रधानाचार्य थे। शबाबुल का घर स्कूल से महज 300 मीटर की दूरी पर है। मंगलवार सुबह वह पैदल ही स्कूल जा रहे थे। वह स्कूल से करीब 50 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार दो लोग आए, जिसमें पीछे बैठे व्यक्ति ने सीधे
उनके सिर के नजदीक जाकर फायर झोंक दिया। गोली सीधे शबाबुल के सिर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। तुरंत ही उनकी मौत हो गई। वीडियो में यह सब साफ दिखाई दे रहा है। इसमें गोली मारने वाले का चेहरा भी दिख रहा है जबकि बाइक चलाने वाला हेलमेट पहने था। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है।
--------
चार महीने पहले स्कूल का छात्र कर चुका आत्महत्या
मुरादाबाद। करीब चार महीने पहले स्कूल के करीब 12 वषीर्य छात्र प्रिंस ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके घर वालों ने शबाबुल पर छात्र को टॉर्चर करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पुलिस इस एगंल पर भी जांच कर रही है। जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
--------
परिजन बोले- बच्चे की मां ने दी थी धमकी
मुरादाबाद। शबाबुल की बहन मुमताज के अनुसार, छात्र की मां ने उसे धमकी दी थी कि जिस तरह उसका बेटा मरा है, ऐसे ही तेरा भाई भी मरेगा। मुमताज ने छात्र के परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1003
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
599
-
जिला
243
Recent Comment
-
by Kirti Singh
Ye bijli vibhag wale asli chor hain
-
by Rizwan
in logo ko lootne ke alawa aur koi kaam nhi hai
-
by Ramesh Sisodiya
ये लोग अपने आप को जिले का dm समझते हैं सही से बात भी नहीं करते
SAB KI BAAT