पुरस्कार पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

पुरस्कार पाकर खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

बदायूं। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। परीक्षाफल एवं पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष कार्यक्रम अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, मुख्य अतिथि सुनील कुमार गुप्ता (अध्यक्ष शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत), विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश वैश्य ने दीप प्रज्वलित कर तथा प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक परीक्षा फल घोषित करते हुए बताया कि विद्यालय में कक्षा अंकुर से लेकर कक्षा नौ व 11 के 2500 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। बाल कल्याण समिति द्वारा कक्षा एलकेजी से कक्षा 12 तक प्रत्येक कक्षा से एक-एक निर्धन छात्रों को धनराशि प्रदान कर सहयोग किया। इस मौके पर आचार्य कमलेश कुमार, ललित मोहन मौर्य एवं चंद्रपाल सिंह को शत प्रतिशत उपस्थित रहने का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रान्त के  प्रान्त प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, अनुज पटेल, सुनील मिश्रा, राजेश शर्मा, रजनीश मिश्रा, जगतपाल सिंह सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

----

ये रहे मेधावी-

- संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कक्षा चतुर्थ के आयुषी गौतम, पंचम के नूर ए आलम, पुष्पेंद्र यादव, कक्षा छह की परी राठौर, कक्षा सात के उत्कर्ष, कक्षा आठ की देवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

- पूर्व प्राथमिक विभाग में भव्य पाल, अविशा, गौरांग, मान्य मिश्रा, कृष्ण चंद्र, प्रती गुप्ता, अविरल, अरहान, नंदिनी, नंदिता यादव, अभय शर्मा, पीयूष मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

- प्राथमिक वर्ग में अनमोल दिवाकर, कमलकांत, सागर दिवाकर, अश्मि राठौर, मोक्षित बघेल, आशीष कश्यप, प्रेक्षा शाक्य, शिवम बेहरा, अर्णव गंगवार, श्री शर्मा, आयुषी कृष्णा, कृष्ण मौर्य, प्रभव चतुर्वेदी प्रथम रहे। 

- उच्च प्राथमिक विभाग में इशिका सिंह, सुमुख महेश्वरी, श्रेष्ठ शर्मा, अंकित, पावनी मौर्य, एकांश, उत्कर्ष शंखधार, कुणाल सक्सैना, यशिता बघेल, गोपाल श्रीवास्तव, रुद्र महेश्वरी, शुभचंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

- उच्चतर माध्यमिक विभाग में मान्य मौर्य, आदित्य शर्मा, अगम उपाध्याय, आयुष पाल, प्रियांशी राधे, विशाल कश्यप एवं निखिल शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto