राजपूत क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल, विजेता व उपविजेता टीम का सम्मान

राजपूत क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल, विजेता व उपविजेता टीम का सम्मान


बदायूं। उसहैत में चल रही युवा मंच ग्रामीण क्रिकेट लीग 2024-25 का फाइनल मुकाबला राजपूत क्रिकेट क्लब और असद क्रिकेट क्लब उसहैत के बीच खेला गया। 

असद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। राजपूत क्रिकेट क्लब के गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत असद क्रिकेट क्लब को मात्र 45 रन पर ढेर कर दिया। असद क्रिकेट क्लब की ओर से तविश ने 11 गेंदों पर 34 रन की तेज पारी खेली। राजपूत क्रिकेट क्लब की ओर से सुखराम ने चार और पुष्पेंद्र ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम राजपूत क्रिकेट क्लब करीम नगर की टीम ने बिना विकेट खोए जीत हासिल कर ली और फाईनल मैच की विजेता बनी। इसमें अवनीश 12 रन और अजय 24 रन बनाकर नाबाद रहे। मैन ऑफ़ द मैच सुखराम रहे जिन्होंने चार विकेट लिए। 

ऑरेंज कैप अवनीश को मिली, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट मे 129 रन बनाए। पर्पल कैप पुष्पेंद्र को मिली, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट मे दस विकेट लिए। मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब मोहित को दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट मे आलराउंडर प्रदर्शन किया और 96 रन बनाने के साथ पांच विकेट भी पूरे टूर्नामेंट मे लिए। मुख्य अतिथि उसहैत के पुलिस प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को नगद राशि ट्रॉफी के साथ दी। खिलाड़ियों व आयोजकों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता ने अंपायर, कमेंट्रेटर, स्कोरर का एवं समस्त आयोजकों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया निराले खान, हाज़ी इरशाद हुसैन, अफ़ज़ल, आकाश सैनी, अनुज गुप्ता, प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto