आरती के साथ हुआ रामकथा का समापन, कल होगी पूर्णाहुति

आरती के साथ हुआ रामकथा का समापन, कल होगी पूर्णाहुति

बदायूं। रेलवे क्रॉसिंग गली नंबर दो में सरला ट्रस्ट आश्रम के तत्वावधान में चल रही रामकथा के अंतिम दिन संत माधुर जी महाराज द्वारा प्रभु श्रीराम द्वारा समुद्र पार करके वानर सेना के साथ लंका पहुंचकर युद्ध प्रारंभ होने तथा लक्ष्मण के मूर्छित होने की कथा सुनाइ गई। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम का अपने भाई के लिए विलाप करने का वृतांत सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर हो गए। हनुमान जी द्वारा जड़ी बूटी का वृक्ष सहित पूरा पहाड़ उठाकर लाने के पश्चात सुषेण वैद्य द्वारा उपचार देकर लक्ष्मण जी का स्वस्थ करने का वर्णन किया। अंत में भगवान श्री राम द्वारा विभीषण के द्वारा बताए गए उपाय से रावण का वध तथा प्राण त्यागने से पूर्व लक्ष्मण जी को उपदेश देने की भी कथा सुनाई। कहा कि शुभ काम में देरी ने नहीं करनी चाहिए तथा अशुभ अनर्थ काम में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। लोभ, काम, अहंकार, का  त्याग करना चाहिए आज रामकथा का आरती के साथ समापन हुआ। बुधवार को सुबह नौ बजे पूर्णाहुति हवन होगा, जिसके मुख्य यजमान अरुण कुमार सक्सेना एडवोकेट व उनकी पत्नी ज्योति  सक्सेना हांेगे। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन होगा। राम कथा में आज प्रमुख रूप से ट्रस्ट के महंत केवलानंद, वरिष्ठ सदस्य रोहिताश कुमार सक्सेना एडवोकेट के अलावा ललित कुमार, राम विशाल दुबे, कैलाश शर्मा सुरेश उपाध्याय, मास्टर आदित्य सक्सेना, श्रीमती सुशीला देवी, गायत्री देवी, सुमन सक्सेना, मीरा शर्मा, कमलेश शर्मा, विजय सक्सेना आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto