स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एमएससी जंतुविज्ञान का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
SAB KI BAAT
Aug 12 2024
1860
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहांपुर में एमएससी जंतुविज्ञान का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जिसमें निधि श्रीवास्तव ने 8.78 सीजीपीए के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आरती अमृत सिंह 8.44 सीजीपीए और नैंसी शर्मा 8.32 सीजीपीए के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
इस बार आठ विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन के साथ ऑनर्स में अपनी जगह बनाई, जबकि 21 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन से सफलता प्राप्त की। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिव्यक्ता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, स्वामी शुकदेवानंद प्रबंध तंत्र के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आजाद ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चन्द्रा सहित डॉ. निधि त्रिपाठी, मोहित पांडेय, देवप्रिया गौतम, साक्षी पांडे, कोमल सिंह, विशेष सक्सेना, और दीपक आदि शिक्षकों ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT