निबंध में तूबा, भाषण में सफिया और सामान्य ज्ञान में सुमेरा रहमान ने बाजी मारी

निबंध में तूबा, भाषण में सफिया और सामान्य ज्ञान में सुमेरा रहमान ने बाजी मारी

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें निबंध, भाषण, ऑनलाइन सामान्य ज्ञान एवं पोस्टर प्रतियोगिता शामिल थीं। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजधन द्वारा इन प्रतियोगिताओं के उद्देश्य को समझाया गया एवं छात्राओं में रचनात्मकता, वाक्-कला, और सामान्य ज्ञान को प्रोत्साहित किया।

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नौ अगस्त को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना और डॉ. भावना सिंह द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. सतीश कुमार और कु. सरिता गौतम शामिल थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तूबा मिर्जा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मोहिनी साहू ने और तृतीय स्थान तैबा को प्राप्त हुआ।


भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सफिया खान ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अनमता इस्लाम ने और तृतीय स्थान इल्तमा खान ने प्राप्त किया। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत, महाविद्यालय में एक ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन अर्चना पांडे और सरिता गौतम द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 100 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सुमेरा रहमान ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय तथा अनम सलीम सैफी और तैयबा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता तैयबा प्रथम, इलमा द्वितीय व विदिशी तीसरे स्थान पर रहीं। अंत में डॉ सतीश कुमार ने सभी  का आभार व्यक्त किया। 

-------

वेबिनार का भी हुआ आयोजन

बदायूं। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में 10 अगस्त को काकोरी ट्रेन ऐक्शन के ऐतिहासिक दृष्टिकोण एवं क्रांतिकारी प्रभाव विषय पर एक दिवसीय वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार के कोऑर्डिनेटर और संयोजक डॉ. सुशीला और डॉ. ऋषभ भारद्वाज थे। वेबिनार का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. राजधन ने कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्राओं के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होते हैं। डॉ. सुशीला ने इस एकदिवसीय वेबिनार की प्रस्तावना रखी। रिसोर्स पर्सन के रूप में कु. मायावती राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बादलपुर के इतिहास विभाग के डॉ. अरविंद सिंह और एनएएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ की डॉ.पंकज शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto