शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगा दिया पूरा जीवन, अब उत्तराखंड में सम्मानित होंगे अवकाश प्राप्त अध्यापक रामेश्वर दयाल

शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगा दिया पूरा जीवन, अब उत्तराखंड में सम्मानित होंगे अवकाश प्राप्त अध्यापक रामेश्वर दयाल

बदायूं। आवास विकास कॉलोनी निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक रामेश्वर दयाल को अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन मिलन केंद्र, मनमंथन मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड) द्वारा सम्मानित किया जायेगा।  

दातागंज के गांव रोहरी के मूल निवासी रामेश्वर दयाल ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगाया है और अभी भी हमेशा सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव में लगे रहते हैं। तहसील दातागंज में अपने अध्यापन कार्य के दौरान उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने गांव में शौचालयों को बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया। बदायूं में लड़कों के छात्रावास में अपनी पत्नी की स्मृति में एक कक्ष का निर्माण कराया और अब भी स्कूलों में अपना सहयोग दे रहे है।  

------

ये है पारिवारिक पृष्ठभूमि

बदायूं। रामेश्वर दयाल की बड़ी बेटी श्रीमती कमलेश कुमारी शिक्षिका है। बडे बेटे आलोक सागर गौतम हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग में प्रोफेसर है तो छोटे बेटे बैंक में मैनेजर है। उनके सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति समर्पण और सेवा भाव तथा 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन मिलन केंद्र, मनमंथन मार्ग, श्रीनगर गढ़वाल (उत्तराखंड), जो गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) से संबद्ध और पंजीकृत संस्था है, उसके द्वारा 16 अक्टूबर को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। उन्हें बदायूं की तमाम समाजसेवी संस्थाओं ने बधाई दी है और संस्था के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।  


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto