बुलट और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, बदायूं के एक पूर्व प्रधान के नाती की मौत

बुलट और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, बदायूं के एक पूर्व प्रधान के नाती की मौत

बदायूं। बुलट मोटर साइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में एक पूर्व प्रधान के नाती की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग गया। 

अलापुर क्षेत्र के गांव विशारतनगर निवासी विजय बहादुर सिंह गांव के प्रधान रहे थे। कुछ समय पहले उनका बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके बेटे विमलेश यादव के तीन बेटे हैं। इनमें दूसरे नंबर का बेटा 28 वर्षीय आकाश यादव था। शुक्रवार को आकाश बुलट मोटरसाइकिल से ईंट भट्ठे की तरफ जा रहा था। दातागंज मार्ग पर गौंतरा मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई। टक्कर के बाद आकाश उछलकर दूर जा गिरा। मौका पाकर स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आकाश को अस्पताल ले गई लेकिन उसकी स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। युवा बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto