बरात लेकर जा रहे थे दूल्हा और बराती, टायर फटने से पलटी बस और.....

बरात लेकर जा रहे थे दूल्हा और बराती, टायर फटने से पलटी बस और.....

बदायूं। बरातियों से भरी टायर फटने से पलट गई। इसके बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त दूल्हा भी बस में सवार था। 

बृहस्पतिवार को कासगंज के गांव होडलपुर निवासी देवराज की बरात जानी थी। शाम को बराती बस द्वारा शाहजहांपुर की ओर रवाना हुए। बस में दूल्हा भी बैठा था। बस जैसे ही दातागंज से निकलकर बेलाडांडी के नजदीक पहुंची कि तभी तेज धमाके के साथ बस के दो टायर फट गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बरातियों में चीखपुकार मच गई। जिसको जैसा हो सका, उसने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बस में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल फर्रुखाबाद निवासी सुगरपाल (55) की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto