इस्लामनगर में 12 लाख की डकैती, एक साल के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने की लूटपाट

इस्लामनगर में 12 लाख की डकैती, एक साल के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने की लूटपाट

नगदी और सामान लूटकर ले गए बदमाश, मारपीट में दो लोगों को आईं गंभीर चोटें

सबकी बात न्यूज

बदायूं। इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक साल के बच्चे को गन प्वाइंट पर ले लिया और परिवार वालों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में गृहस्वामी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश नगदी समेत करीब 12 लाख का माल लूट ले गए। 

इस्लामनगर कस्बा स्थित बिल्सी-बिसौली रोड के बीच बाहरी इलाके में निजाकत का घर बना है। बीते मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे कुछ बदमाश छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। बदमाश कच्छा बनियान पहने थे। इसके बाद उन्होंने मेन गेट भी खोल लिया, जिससे बाकी बदमाश भी अंदर आ गए। बदमाशों ने घर में घुसते ही निजाकत के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचने पर घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। इसी बीच बदमाशों ने निजाकत के एक साल के नाती को गन प्वाइंट पर ले लिया और परिवार वालों को उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे सभी लोग काफी डर गए। इसके बाद बदमाशों ने परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ बदमाश घर खंगालने में लग गए और 50 हजार की नकदी समेत जेवर व घर का कीमती सामान समेट लिया। इसके बाद बदमाशों ने सभी के हाथ पैर बांध दिए और वहां से भाग गए। 

-------

बच्चा साथ होने के कारण नहीं बांधे हाथ-पैर

बदायूं। परिवार वालों के अनुसार, जाते समय बदमाशों ने सभी को बांधकर डाल दिया लेकिन निजाकत की पुत्रवधू फिजा को इसलिए नहीं बांधा, क्योंकि उसके साथ एक साल का बच्चा था। उनके जाने के बाद फिजा ने सबके हाथ पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बाद में एसएसपी अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुंची और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

-------

खाने को मांगा खाना, नहीं दिया तो ज्यादा पीटा

बदायूं। फिजा के अनुसार, बदमाशों ने उससे खाना मांगा था, जिस पर उसने कहा था कि घर में गोश्त बना है। इस पर बदमाशों ने उससे कहा कि हम गंदा खाना नहंी खाते हैं। बदमाशों ने यह भी कहा कि तेरे ससुर से भी खाना मांगा था, उसने नहीं दिया तो उसे ज्यादा पीटा है। 

--------

एक साल पहले यहां आकर बस गया था परिवार

बदायूं। निजाकत मूल रूप से बिसौली तहसील के मुड़िया धुरे की के निवासी हैं। करीब एक साल पहले वह यहां आकर बस गए थे। जब यह वारदात हुई तो निजाकत के छोटे भाई की पत्नी नाजिश भी अपने 15 साल के बेटे के साथ यहां आई हुई थी। बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto