बिसौली में लाखों की डकैती...महिला के हाथ बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

बिसौली में लाखों की डकैती...महिला के हाथ बांधकर मुंह में ठूंस दिया कपड़ा

बदायूं। बिसौली तहसील के गांव हबीबपुर दजराम में रात एक घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की और लाखों के जेवर-नकदी लूटकर ले गए। बदमाशों ने पहले महिला के हाथ बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद सोते हुए पति और सास पर तमंचा तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लूटपाट करके फरार हो गए। सभी बदमाशों ने मुंह पर ढाटे बांध रखे थे।  (नीचे और पढ़ें) -


थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में आने वाले गांव हबीबपुर दजराम में दिग्विजय सिंह राणा का परिवार रहता है। दिग्विजय पेशे से वकील है। उनके घर में उनकी पत्नी बेटा, बेटी समेत भाई शत्रुघ्न और उनका परिवार रहता है। शत्रुघ्न पूर्व प्रधान भी हैं। उनका बेटा मुनीश और पुत्रवधू सीमा रात को दूसरे घर में जाकर सोते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार रात मुनीश, उनकी मां झरना कुमारी तथा सीमा उसी घर में थे। रात करीब 11 बजे छत के रास्ते पांच छह बदमाश घर मे घुस आए। उस समय मुनीश और झरना कुमारी सो रहे थे जबकि सीमा जाग रही थी।  (नीचे और पढ़ें) -


आते ही बदमाशों ने सीमा पर तमंचे तान दिए और उसके हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। कुछ बदमाश सोते हुए मुनीश और झरना कुमारी पर तमंचा ताने रहे और सीमा को शोर मचाने पर तीनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे करीब 12 लाख के जेवर और ढाई लाख की नकदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश जिस रास्ते से आए थे, उसी रास्ते से भाग गए। सीमा ने जैसे तैसे हाथ खोलकर दिग्विजय को फोन कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद सभी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताते हैं कि शनिवार को शक के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।  (नीचे और पढ़ें) -


-------

लूटपाट के दौरान बदमाश बोले- 'लकड़ी का पैसा कहां है'

बदायूं। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीमा से यह भी पूछा कि लकड़ी का पैसा कहां रखा है। बता दें कि एक दिन पहले ही दिग्विजय सिंह लकड़ी बेचकर आए थे जिसका करीब 48 हजार रुपये भी घर में रखा था। इसके अलावा दिग्विजय की बेटी शीला की 10 मई को बरात आनी है, जिसके लिए जेवर और नकदी की व्यवस्था भी दिग्विजय ने कर रखी थी। बदमाश सारा जेवर और नकदी लूटकर ले गए। 

--------

बाइक के लिए भी रखे थे रुपये, वह भी ले गए बदमाश

बदायूं। दिग्विजय ने बेटी की शादी के लिए बाइक खरीदने की योजना बनाई थी, जिसके लिए भी घर में रुपये रखे थे। बताते हैं कि वह एक दिन पहले शहर में बाइक खरीदने भी गए थे लेकिन डिजिटल मीटर वाली बाइक न मिलने के कारण वह लौट आए थे। 

-----

किसी को बताया तो मार देंगे

बदायूं। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने जाते जाते सीमा को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो दिग्विजय और मुनीश को मार देंगे। इस दौरान बदमाशों ने दिग्विजय को उस नाम से पुकारा, जिससे उन्हें गांव के अधिकांश लोग पुकारते हैं। इससे माना जा रहा है कि बदमाश उनसे परिचित रहे होंगे, साथ ही उन्हें यह भी जानकारी थी कि बेटी की शादी के लिए नकदी जेवर भी इस समय घर में रखा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by उमेश कुमार

    Sahi kaha

    quoto
  • user by सत्येंद्र मिश्र

    इन दोनों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती। पुलिस ने एक करोड़ रुपए लिया है। अमर उजाला दैनिक जागरण और हिंदुस्तान अखबार को दो दो लाख गया है। विधायक महेश कुमार गुप्ता भी दलाली खाए है। वो बचा रहा है ज्योति मंदिरता को। बदायूं के नेता और media वाले दलाल है। ये साले अपनी मा की दलाली भी खा सकते है। महेश कुमार गुप्ता तो सत्ता का दलाल है।

    quoto
  • user by Rt

    Rt

    quoto