रोशनी, वैष्णवी और नीलू ने लगाई सबसे अच्छी मेहंदी

रोशनी, वैष्णवी और नीलू ने लगाई सबसे अच्छी मेहंदी

बदायूं। हरियाली तीज के मौके पर विकासखंड जगत के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने सबसे अच्छी मेहंदी लगाने पर कक्षा आठ की छात्रा रोशनी, कक्षा सात की छात्रा वैष्णवी और कक्षा छह की छात्रा नीलू को प्रथम घोषित किया। वरिष्ठ एआरपी जगदीश सिंह सागर ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया। 

इस बीच विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी छात्राओं ने अच्छी मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। वरिष्ठ एआरपी जगदीश सागर ने भी बालिकाओं द्वारा सुंदर मेहंदी लगाई जाने पर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा सामने निकलकर आती है। इस मौके पर शिक्षिका संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, अनुदेशक मिथिलेश, करुणेश आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto
  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto