सक्षम राजपूत का एमबीबीएस में चयन, प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता

सक्षम राजपूत का एमबीबीएस में चयन, प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता

पिता हैं सहायक कोषाधिकारी और मां बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका

बड़े भाई ने भी पहले प्रयास मैं पाई थी एमबीबीएस में सफलता

सक्षम बोले- डॉक्टर बनने के बाद करेंगे सिविल सर्विसेज की तैयारी

सबकी बात न्यूज

बदायूं। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। जरूरत होती है बस लगन और मेहनत की। शहर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सहायक कोषाधिकारी (एटीओ) रामबहादुर राजपूत के छोटे पुत्र सक्षम राजपूत ने पहले ही प्रयास में एमबीबीएस के लिए अपना स्थान बना लिया है। सक्षम के बड़े भाई दिव्यांश राजपूत का भी पहले प्रयास में वर्ष 2020 में एमबीबीएस के लिए सिलेक्शन हुआ था। परिवार के लोगों में भी खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं। 

बृहस्पतिवार की देर रात नीट का रिजल्ट घोषित हुआ। सक्षम राजपूत ने 562 अंक अर्जित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए अपना स्थान बना लिया है। सक्षम ने शहर के डीपीएस स्कूल से पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा 95 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वह प्रथम क्लास से ही मेधावी रहे हैं और हर वर्ष अपनी क्लास में अव्वल रहे। सक्षम का कहना है कि डॉक्टर बनकर समाज के लोगों की सेवा करना उनका सपना रहा है। हालांकि उनका भविष्य में यह भी सपना है कि  सिविल सर्विसेज परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद देश और समाज की सेवा और अच्छे से कर सकें। इसके लिए वह प्रयासरत रहेंगे। प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस परीक्षा पास कर लिए जाने से काफी खुश हैं। इसके लिए वह माता-पिता के साथ बड़े भाई डॉ. दिव्यांश राजपूत को श्रेय देते हैं। भाई उनके रोल मॉडल है। उनके पिता रामबहादुर राजपूत बदायूं कोषागार में सहायक कोषाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां प्रतिभा सिंह बेसिक शिक्षा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सक्षम की इस सफलता से बाबा बद्री सिंह, दादी रेशम देवी, नाना ओमप्रकाश राजपूत और नानी शीलवाला के साथ परिवार के सभी लोग काफी खुश हैं और नाते रिश्तेदार आसपास के लोग भी उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto