मदर एथीना स्कूल के दो विद्यार्थियों ने प्रथम प्रयास में नीट की उत्तीर्ण
SAB KI BAAT
Jul 17 2026
1250
सक्षम प्रताप सिंह ने 99.28 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया जिले का गौरव, हिमांशु पुष्कर का भी हुआ चयन
बदायूं। मदर एथीना स्कूल के होनहार छात्र सक्षम प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में 99.28 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता दर्ज की है। सक्षम की ऑल इंडिया रैंक 13914 तथा सामान्य श्रेणी की रैंक 5501 है जोकि स्वयं में एक बहुत बड़ी उपलब्धि भी है।

सक्षम द्वारा यह उपलब्धि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रथम प्रयास में ही प्राप्त की गई है। इसके अलावा दूसरे छात्र हिमांशु पुष्कर ने भी अपने प्रथम प्रयास में ही 19385 रैंक लाकर अपने उज्जवल भविष्य के सपने को साकार किया है। दोनों ही विद्यार्थियों की यह असाधारण उपलब्धि उनकी अटूट लगन, शिक्षकों के कुशल
मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। सक्षम ने 99.28 परसेंटाइल अंक अर्जित कर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि विद्यालय और क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में ऊंचा किया है। सक्षम प्रताप सिंह शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जाहिर
करते हुए मदर एथीना स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने दोनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि सक्षम एवं पुष्कर की यह सफलता हमारे विद्यालय के हर एक विद्यार्थी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह परिणाम यह साबित करता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। मदर एथीना स्कूल हमेशा से अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT