विभिन्न पत्रकार संगठन संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं पत्रकारिता दिवस समारोह
बदायूं। एनयूजे, जीपीए, आइरा एवं श्रमजीवी पत्रकार संगठन संयुक्त रूप से हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में 50 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों एवं पूर्व पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही भारतीय सेना के शौर्य पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे महानुभाव एवं संगठन भी सम्मानित होंगे। समारोह में गोष्ठी का विषय 'पत्रकारिता में चुनौतियां' (झूठी खबर, सेंसरशिप और अन्य चुनौतियों पर चर्चा) रखा गया है। समारोह में देश की मीडिया न्यूज़ एजेंसी एएनआई की सीनियर एडिटर एवं उत्तरप्रदेश की प्रभारी कामना हजेला मुख्य वक्ता के रूप में लखनऊ से पधारेंगी। समस्त पत्रकार संगठनों ने सभी पत्रकारों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter