राजकीय महाविद्यालय में 408 छात्र-छात्राओं को दिए गए स्मार्ट फोन

राजकीय महाविद्यालय में 408 छात्र-छात्राओं को दिए गए स्मार्ट फोन

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सरकार द्वारा स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत सत्र 2024-25 में बीए, बीएससी और बीकॉम अंतिम वर्ष के कुल 408 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने स्मार्टफोन वितरित किए। 

प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा की अध्यक्षता में हुए समारोह का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण पुष्पांजलि द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष कर उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र कुमार बत्रा ने कहा कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर ज्ञान की अथाह सागर में गोता लगाने वाले विद्यार्थियों का भविष्य निश्चित रूप से सुखमय होगा। 

डीजी शक्ति की प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि इस बार स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का पूर्व में ही ई-केवाईसी कर सत्यापन किया गया है। इसके बाद 408 छात्र-छात्राओं की सूची डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड की गई। डॉ. श्रद्धा ने बताया कि अभी भी कुछ छात्र छात्राएं ई-केवाईसी सत्यापन के अभाव में फोन प्राप्त करने से वंचित रह गए हैं जिन्हें ई-केवाईसी वेरीफिकेशन के बाद दूसरे चरण में स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा। 

डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाला कोई भी विद्यार्थी सरकार के स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण योजना के लाभ से वंचित नहीं होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि डीजी शक्ति पोर्टल पर सत्यापन के लिए अपने डाटा को दुरुस्त कराएं तथा आधार कार्ड में यदि कोई त्रुटि है तो उसको भी संशोधन करा लें।

कार्यक्रम में शांति व्यवस्था और अनुशासन स्थापित करने तथा तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए डॉ. सचिन कुमार राघव, डॉ. संजय कुमार, संजीव कुमार शाक्य, सीएसआई अली राजा, सोनल राठौड़, आकांक्षा, दीपक यादव, सत्यम यादव, कृष्णपाल, निखिल सिंह चौहान, गौरव पाली, रिंकू शाक्य ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto