नारी सशक्त होगी तभी सशक्त होगा समाजः संगीता भार्गव

नारी सशक्त होगी तभी सशक्त होगा समाजः संगीता भार्गव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

सबकी बात न्यूज

बहजोई (सम्भल)। श्री पीडी टंडन सेवा संस्थान, बहजोई द्वारा विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां मुख्य वक्ता समाजसेविका संगीता भार्गव ने कहा कि नारी सशक्त होगी तभी समाज सशक्त हो सकता है। इसलिए आज महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर होना होगा। 

द्वारिकाधीश संकुल स्तरीय समिति कार्यालय, बनियाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में संगीता भार्गव ने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने जीवन को बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

द्वारिकाधीश क्लस्टर लेवल फेडरेशन, बनियाखेड़ा की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने भी महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। श्री पीडी टंडन सेवा संस्थान, बहजोई के प्रबंध निदेशक हेमंत बाबू ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, समान अवसरों और गरिमा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर अनुपमा सिंह को देश में सम्भल का नाम रोशन करने के लिए एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर लखपति दीदी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हेमंत बाबू ने संगीता भार्गव को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto