जमीन नाम नहीं की तो गुस्साया दामाद, ससुर के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करके मार डाला
SAB KI BAAT
May 16 2025
1790
बदायूं। दामाद ने अपने ससुर का सिर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। गुस्साए दामाद ने ससुर के सिर और पीठ पर इतने ताबड़तोड़ वार किए कि उनका दम निकल गया। हत्या के पीछे जमीन नाम न किया जाना बताया जा रहा है।
उसावां थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग फूलसिंह रहते थे। फूलसिंह अविवाहित थे। उनके छोटे भाई विजराज की मौत हो चुकी है। ऐसे में विजराज का दामाद हरीश फूलसिंह के साथ ही रहता था।
शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गांव निवासी हरीश ने अपने बुजुर्ग ससुर फूलसिंह की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तो वहां फूलसिंह का खून से सना शव पड़ा था। ग्रामीणों की मानें तो हरीश जमीन अपने नाम किये जाने के लिए फूलसिंह पर दबाव बना रहा था लेकिन फूलसिंह उसके नाम जमीन नहीं कर रहे थे। इससे हरीश उनसे खुन्नस रखने लगा था।
शुक्रवार को भी उसने जमीन नाम करने के लिए फूलसिंह से कहा लेकिन फूलंिसंह ने मना कर दिया। इसके बाद हरीश ने वहीं पड़ी ईंट उठाकर फूलसिंह पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। उसने बुजुर्ग के सिर और पीठ पर ईंट से जमकर प्रहार किए, जिससे कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलसिंह के भांजे विजय सिंह की तहरीर पर हरीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT