टिथोनस स्कूल के छात्र ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेरठ में जीता कांस्य पदक
SAB KI BAAT
Sep 19 2024
1420
प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने छात्र मो. इस्माइल को किया सम्मानित
बदायूं। विगत दिनों मेरठ में आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो कलस्टर चैंपियनशिप में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मोहम्मद इस्माइल ने कांस्य पदक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता पिछले दिनों मेरठ के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गयी थी, जिसमें स्कूल के कक्षा दो के छात्र मोहम्मद इस्माइल ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता से वापस आने के बाद विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने छात्र मोहम्मद इस्माइल और कोच मनोज कुमार को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशक श्री बंसल ने कहा कि यह जीत बदायूं जिले एवं विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर विशेष ध्यान देता है। इस उपलब्धि के लिए छात्र और उनके कोच निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं।

-छात्र मोहम्मद इस्माइल को सम्मानित करते प्रबंध निदेशक शरद बंसल-
प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने छात्र मोहम्मद इस्माइल एवं उनके कोच मनोज को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी छात्र मोहम्मद इस्माइल को बधाई दी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT