डीपीएस में दस दिन चलेगा समर कैंप, बच्चे होंगे हुनरमंद

डीपीएस में दस दिन चलेगा समर कैंप, बच्चे होंगे हुनरमंद

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में समर कैंप (कंटेंटो अल बरानो 4.0) का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया जिसमें करीब 600 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह समर कैंप 10 दिवसीय रहेगा।

समर कैंप का आयोजन ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं के मानसिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक व शारीरिक उन्नति तथा बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रोचक और शिक्षाप्रद बनाने के उद्देश्य किया गया है। समर कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला और शिल्प, नृत्य, संगीत, खेलकूद, इस्कल्पचर, जुम्बा, भरतनाट्यम आदि की प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें नए कौशल सीखने व रचनात्मकता को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान करता है। समर कैंप 10 दिन तक चलेगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto