छत से फेंक दिया ग्रामीण को तो आरोपी नहीं पकड़े, एक महीने बाद मर गया तो दो दिन में किया गिरफ्तार

छत से फेंक दिया ग्रामीण को तो आरोपी नहीं पकड़े, एक महीने बाद मर गया तो दो दिन में किया गिरफ्तार

बदायूं। मारपीट कर एक ग्रामीण को छत से फेंक दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक महीने बाद भी उसे छत से फेंकने वाले आरोपी नहीं पकड़े गए। दो दिन पहले जब ग्रामीण की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई तो पुलिस जागी और आरोपी को दूसरे दिन ही पकड़कर जेल भेज दिया। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रोटा निवासी निर्दोष कुमार ने 16 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी कि उसके पिता शिशुपाल उर्फ सोपाली के साथ गांव के कुछ लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। इसके बाद आरोपियों ने उसके पिता को छत से फेंक दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के परीक्षित व गेंदनलाल पुत्रगण इतबारीलाल, राजा उर्फ पुनीत पुत्र प्रमोद तथा धर्मपाल पुत्र नारायनदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

इधर परिजनों ने सोपाली को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जिनकी विगत 19 मई को मौत हो गई। एक महीने तक पुलिस द्वारा किसी आरोपी को नहीं पकड़ा गया लेकिन सोपाली की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को परीक्षित को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto