भ्रष्टाचार के विरोध में मदर एथीना स्कूल में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
SAB KI BAAT
Oct 28 2024
1120
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में सोमवार को पोस्ट ऑफिस की ओर से संप्रेषित संदेश के तत्वावधान में समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए एक शपथ ग्रहण का आयोजन प्रार्थना-सभा के दौरान किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कक्षा-4 एवं कक्षा-5 में ‘पोस्टर मेंकिंग’ तथा कक्षा-6 से कक्षा-8 में ‘स्लोगन राइटिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभाग
कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार के संबंध में अपनी जागरूकता का परिचय दिया। इसके अतिरिक्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से शपथ ग्रहण करते हुए प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि ऐसे सामाजिक संदेशों से संबंधित प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी में एक जिम्मेदार नागरिक बनने का भाव उत्पन्न होता है। वह समाज में न केवल अपने अधिकारों के विषय में परिचित होता है वरन् अपने कर्त्तव्यों और दायित्वों के प्रति जागरूक भी होता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
