राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में शिक्षक मनीष हुए पुरस्कृत

राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में शिक्षक मनीष हुए पुरस्कृत

बदायूं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित चतुर्थ कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जिले के शिक्षक मनीष कुमार को विजेता घोषित किया गया है।

परिषद द्वारा जारी परिणाम के अनुसार उझानी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू के शिक्षक मनीष कुमार ने उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित विषय में प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की है। प्रथम चरण में जनपद स्तर पर प्रतियोगिता दो स्तरों पर आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक स्तर पर भाषा एवं गणित, उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान व गणित विषय पर एक-एक शिक्षक चयनित हुआ। तदोपरांत परिषद कार्यालय में 75 जनपदों के चयनित शिक्षकों की प्रतियोगिता हुई जिसमें शिक्षक मनीष कुमार का पुरस्कार हेतु चयन हुआ।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा शिक्षक मनीष का प्रमाण पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूं को भेजा गया। इस अवसर पर शिक्षक मनीष को प्रवक्ता अमित शर्मा ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। बता दें कि इससे पूर्व शिक्षक मनीष कुमार शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री एवं बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto