पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के 'भीगे जूते' ने बढ़ा दी दुश्वारी...कस्बे में सफाई पर गंदगी भारी

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के 'भीगे जूते' ने बढ़ा दी दुश्वारी...कस्बे में सफाई पर गंदगी भारी

बदायूं। उसावां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता धीरेंद्र पाल गुप्ता के नगर पंचायत कर्मियों के खिलाफ दिए गए भीगे जूते वाले बयान ने कस्बे के लोगों की दुश्वारी बढ़ा दी है। कस्बे की सफाई व्यवस्था पर गंदगी भारी पड़ने लगी है। इधर पंचायत कर्मचारियों ने मंगलवार को कस्बे में सफाई का काम भी ठप कर दिया, साथ ही पुलिस को मामले की तहरीर भी दी है। 

विगत रविवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व बदायूं व्यापार मण्डल का सम्मेलन हुआ था, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों समेत नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र पाल गुप्ता भी मौजूद थे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि नगर पंचायत का कोई कर्मचारी दुकानों का किराया जबरन और ज्यादा वसूले तो उसके लिए भीगा जूता दुकान पर तैयार रखो। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नगर पंचायत कर्मचारियों में रोष फैल गया। सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया तो मंगलवार को नगर पंचायत कर्मचारी थाने पहुंच गए और पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। 

इसके बाद सभी कर्मचारी नगर पंचायत परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष के बयान से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, पूर्व अध्यक्ष के बयान के विरोध में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने भी काम ठप कर दिया, जिससे एक ही दिन में कस्बे में कूड़े के ढेर लग गए, जिससे लोग परेशान दिखाई दिए। 

-----

संबंधित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

- 'कोई ज्यादा किराया मांगे तो दुकान पर भीगा जूता तैयार रखो, किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है....'

https://sabkibaat.in/post/-if-someone-asks-for-more-rent-keep-a-wet-shoe-ready-at-the-shop-no-one-has-the-courage----

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto