नल का हत्थे से तोड़ दीं सरियां.....कुछ जगह चोरी, कुछ जगह प्रयास
SAB KI BAAT
Apr 26 2024
1920
बदायूं। मुजरिया में चोरों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर नकदी और कुछ सामाना चोरी कर लिया। अन्य जगहों पर भी उन्होंने चोरी की जबकि कुछ जगहों पर चोरी का प्रयास किया, लेकिन जाग होने के कारण सफल नहीं हो सके।

मुजरिया थाने से करीब सौ मीटर दूर खुशी हेल्थ केयर नाम का निजी अस्पताल है। बताते हैं कि चोर यहां बृहस्पतिवार रात घुस आए। चोरों ने पहले यहां अस्पताल के बाहर लगे नल का हत्था खोला तथा उसके बाद हत्थे से गेट के पास लगे जंगले की सरिया तोड़ दीं और अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने वहां से डेढत्र हजार की नकदी और कुछ सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर पिछले गेट से बाहर निकले और सामने एक ई-रिक्शा की दुकान में घुसकर उसका ताला तोड़ लिया। यहां से भी चोरों ने काफी सामान चुरा लिया। इसके बाद चोरों ने एक खोखे को निशाना बनाया और उसके बाद एक शराब की दुकान की कैंटीन में घुस गए लेकिन यहां जाग होने के कारण वे अपने इरादों में सफल नहीं हो सके। निजी अस्पताल के संचालक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
-----

लोग बोले- जेई ने कटवा दी लाइट
बदायूं। जिस जगह चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया वहीं स्ट्रीट लाइट भी लगी है। लोगों का कहना है कि विभाग के जेई ने जातिवाद के कारण यहां से लाइट कटवा दी है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT