पेड़ पर लटके थे युवक और किशोरी के शव...प्रेमप्रसंग में सुसाइड या मामला कुछ और, जानिये कहां हुई घटना

पेड़ पर लटके थे युवक और किशोरी के शव...प्रेमप्रसंग में सुसाइड या मामला कुछ और, जानिये कहां हुई घटना

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बमनपुरा में एक युवक व किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले। सुबह जब गांव वालों ने शव पेड़ से लटके देखे तो पूरे गांव में हलचल मच गई। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से बात की। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। 

सोमवार को गांव के बाहरी तरफ पेड़ से एक युवक का शव फंदे पर पेड़ से लटका था। बिल्कुल उसके पास गांव की एक नाबालिग का शव भी झूल रहा था। युवक की शिनाख्त गांव के 22 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई। दो-दो लोगों के फांसी लगाए जाने

की खबर जब गांव में फैली तो मौके पर लोगों का हजूम एकत्र हो गया। परिवार वालों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को उतरवाया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अब

तक की छानबीन में पता चला है कि युवक व किशोरी के घर आमने-सामने थे और एक दूसरे को जानते थे। किशोरी रात 12 बजे से घर से लापता थी। किशोरी के परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे। 

-------

एक दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप

बदायूं। युवक और किशोरी के परिजन एक दूसरे पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि एसएसपी का कहना है कि इसी आशंका के दृष्टिगत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी

    quoto
  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto