इस स्कूल के पीछे पेड़ पर लटकी थी लाश...हत्या हुई या आत्महत्या, संशय बरकरार
SAB KI BAAT
Dec 03 2025
2860
बदायूं। बिसौली में डी पॉल स्कूल के पीछे पेड़ पर एक युवक का पेड़ से लटकता शव लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। काफी देर बाद उसकी पहचान हो सकी।

बुधवार को कुछ लोग डी पॉल स्कूल के पीछे से होकर गुजर रहे थे तो उन्हें पेड़ पर फंदे से लटका एक शव दिखा। देखते ही देखते यह सूचना आग की तरफ फैल गई और वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन भीड़ में उसे कोइ पहचान नहीं सका। मृतक नीले रंग का स्वेटर और नीली जींस पहने था।

कुछ देर बाद मृतक के परिवार वाले वहां पहुंचे और उन्होंने युवक की शिनाख्त वार्ड संख्या चार कटरा निवासी शारिक के रूप में की। परिवार वालों के अनुसार, शारिक विगत मंगलवार की शाम घर पर आया था। कुछ देर बाद वह घर से चला गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। रात भर वे उसे तलाशते रहे। घटना का पता सुबह चला तो वे मौके पर आए। परिवार वालों के अनुसार, शारिक की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT