ईद पर दोस्तों के साथ नहा रहा था बालक...डूबा तो मच गई चीख पुकार (देखें वीडियो)

ईद पर दोस्तों के साथ नहा रहा था बालक...डूबा तो मच गई चीख पुकार (देखें वीडियो)

बदायूं। बिना अनुमति के चल रहे स्वीमिंग पूल में 12 साल का एक बालक डूब गया। लोगों ने जैसे तैसे उसे बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर है। 


बिसौली नगर के मोहल्ला कोआ टोला निवासी मुजाहिद अली का 12 साल का बेटा हसन अली सोमवार दोपहर ईद के मौके पर अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। कुछ देर तक वह लोग नहाते रहे। कुछ देर बाद उसके दोस्त अली को हसन दिखाई नही दिया तो उसने उसे आवाज दी। हसन के न मिलने पर उसने अन्य दोस्तों से कहा। इसी दौरान किसी की नजर पूल में डूबे हसन पर जा पड़ी तो वहां शोर मच गया। दोस्तों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे स्वीमिंग पूल से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए और उसे एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बरेली ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, परिजनों ने स्वीमिंग पूल पर हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे परिजनों को शांत किया। बताया जाता है कि नगर में बिना अनुमति के तीन  स्विीमिंग पूल चल रहे हैं। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने बताया कि तहसील स्तर से स्विीमिंग पूल को कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसकी जांच की जाएगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto