ईद-उल-अजहा पर गले मिलकर दी मुबारकबाद, मस्जिदों में अदा की गई नमाज
SAB KI BAAT
Jun 17 2024
1220
बदायूं। ईद-उल-अजहा का पर्व सोमवार को जिले भर में धूमधाम और भाईचारे के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। कई जगह मेले व शिविरों का आयोजन भी किया गया।
सुबह से ही मस्जिदों में नमाज का सिलसिला शुरू हो गया। ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में नमाज हुई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। कुर्बानियों का सिलसिला भी चलता रहा।
पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री की ओर से हर साल की तरह इस बार भी कैंप लगाया गया। लोगो ने आबिद रज़ा से गले मिलकर ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे आदान रजा भी मौजूद रहे। इस दौरान युवाओ में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। इस अवसर पर सपा बदायूं विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अफसर अली खान, सभासद अनवर खान, अनीस सिद्दीकी, कौसर अली खान, सलमान अकरम, डॉ. आशु, पप्पन पीरजी, रिजवान उर्फ बबलू, ब्रह्मपाल यादव , छोटू, इशरत अली पूर्व आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. यूसूफ ने छह सड़का स्थित मस्जिद में नमाज अदा करके सभी लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सूफी शाह मलंग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मोहम्मद शीराज आलम ने ईद-उल-अज़हा के मौके पर पशु पक्षी सेवाधाम पहुंचकर गौसेवा की। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने कहा है कि गाय का दूध शिफा है, गाय का घी दवा है और गाय का मांस बीमारी है। इस अवसर पर अज़मत पीर, अनस फय्याज, आसिम, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
