इस 'ओयो' होटल में पड़ी थी शिक्षक और छात्रा की लाश...प्रेम प्रसंग में जान दी या कुछ और!
SAB KI BAAT
May 05 2025
9580
अलीगढ़। एक 'ओयो' होटल में शिक्षक और नाबालिग छात्रा की लाश मिलने से अफरातफरी मच गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताते हुए दोनों के द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की बात की जा रही है। हालांकि सच्चाई क्या है, इसका पता पुलिस की जांच में चलेगा।
अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर धाम के पास ओयो होटल रॉयल रेस्पाइट स्थित है। सोमवार शाम को यहां एक शिक्षक और नाबालिग छात्रा का शव बंद कमरे में पड़ा मिला। पता तब चला जब काफी देर तक दोनों में से कोई बाहर नहीं निकला और युवक का एक दोस्त वहां पहुंचा। सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने होटल जाकर कमरे का दरवाजा खोला। वहां दो लाशें पड़ी थीं।
बताया जाता है कि 24 वर्षीय मृतक युवक रोरावर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और एक निजी स्कूल में पढ़ाता था। उसके साथ जिस नाबालिग छात्रा का शव मिला है वह इसी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की 14 वर्षीय छात्रा है। वह युवक शिक्षक के घर पर ट्यूशन पढ़ती थी। सोमवार सुबह वह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। बताते हैं कि उसके बाद शिक्षक और छात्रा होटल पहुंच गए और यहां जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल अभी तक मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। असल स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
------
मरने से पहले दोस्त को बुलाया
अलीगढ़। बताया जाता है कि मृतक युवक ने मरने से पहले कॉल करके अपने एक दोस्त को होटल बुलाया था। दोस्त जब होटल पहुंचा तो होटल का स्टाफ उसे कुछ भी बताने से कतरा रहा था। दोस्त ने जब दबाव डाला तो होटल वालों ने दूसरी चाबी मंगाकर कमरा खोला। उसके बाद ही घटना का पता चला।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good