ग्रामीणों के खेतों में पानी का निकास बंद हो, 15 जनवरी के बाद किसान खुद ही बंद कर देंगे पानी

ग्रामीणों के खेतों में पानी का निकास बंद हो, 15 जनवरी के बाद किसान खुद ही बंद कर देंगे पानी

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह समेत कई नेताओं ने ग्रामीणों संग दिया सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

बदायूं। उझानी के नरऊ समेत कई गांवों में गंदे पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। 

बृहस्पतिवार को तय कार्यक्रम अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर के सयुक्त नेतृत्व में उझानी स्थित ग्राम मीरा नगला, रामलीला नगला एवं नरऊं के ग्रामवासियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि उझानी नगर पालिका परिषद द्वारा ग्राम मीरा नगला, रामलीला नगला के ग्रामवासियों की लगभग 115 बीघा एवं नरऊं निवासी कमल प्रताप सिंह की लगभग 35 बीघा खेत में नगर का गंदा पानी आ रहा है जिससे किसानो की फसलों का उत्पादन बिल्कुल नहीं हो रहा है। लगभग 150 बीघा जमीन अभी भी नगर पालिका उझानी पानी निकास में उपयोग कर रही है। 

सुरेश सिंह राठौर एवं मुन्नालाल सागर ने मांग करते हुए कहा कि ग्रामवासियों की उपयोग भूमि का कम से कम पांच हजार रुपये प्रति प्रति बीघा सालाना किराया नगर पालिका परिषद उझानी दे अथवा उक्त भूमि से पानी बंद करें। पूर्व में जो जमीन उपयोग की है उसका किराया भी ग्रामवासियों को दिया जाए। 

ओमकार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में पानी न रोका गया तो 15 जनवरी को किसान अपने खेतों में खुद ही पानी नहीं आने देंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव इखलास हुसैन, शाहरजां, शहर उपाध्यक्ष अकिल अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष कासिम अली, योगेन्द्र सोलंकी, कमलप्रताप सिंह, राजाराम, शैलेन्द्र कुमार, गजेन्द्र, ओमेंद्र, छोटेलाल, नागेन्द्र, रामपाल, मोतीलाल, विकास, सुमित, मोनू, रवेंद्र,  रक्षपाल, पतिराम, धीरपाल सिंह बलवीर सिंह, फकीर, सोलंकी, दीपक आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto