ठंड लगी तो मां ने ओढ़ ली रजाई, पास सो रहे दुधमुंहे बच्चे का घुट गया दम
SAB KI BAAT
Jan 02 2026
2490
वाराणसी। कभी-कभी छोटी सी लापरवाही भी बड़ी घटना का कारण बन जाती है। वाराणसी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। रात में ठंड लगने पर एक महिला ने रजाई ऊपर तक ओढ़ ली, लेकिन इस कारण उससे लिपटकर सो रहे दुधमुंहे की दम घुट गई। सुबह बच्चा मृत अवस्था में मिला।

मामला वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर का है। गांव निवासी राहुल की शादी करीब दो साल पहले सुधा से हुई थी। शादी के दो साल बाद दंपती की संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हुई। करीब 25 दिन पहले ही सुधा मां बनी थी। पूरा परिवार बच्चे के जन्म से खुश था लेकिन शुक्रवार का दिन उनके लिए मनहूस बनकर आया।

दरअसल बृहस्पतिवार रात सुधा अपने बच्चे के साथ बिस्तर पर सोई थी। ठंड ज्यादा होने की वजह से उसने लगभग मुंह तक रजाई ओढ़ ली। पास ही उसका बच्चा लेटा था, लेकिन नींद में होने की वजह से सुधा यह नहीं देख पाई कि रजाई से उसके बच्चे का पूरा मुंह ढक गया था। इसी कारण रात उसका किसी समय दम घुट गया। शुक्रवार सुबह जब सुधा ने बच्चे के शरीर में कोई हरकत नहीं देखी तो उसे शंका हुई। इसके बाद परिवार वाले बच्चे को लेकर डॉक्टर के यहां भागे लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
577
-
जिला
221
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter