नीचता की हद...! बच्ची पैदा करके नाले में डाली, फिर कीचड़ से ढक दिया, निकली लाश
SAB KI BAAT
Mar 10 2026
4210
लोगों ने देखा तो भीड़ लगी, मिट्टी में दफना दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस
सबकी बात न्यूज
बदायूं। इंसान किस हद तक गिर गया है, इस कलियुग में इसके उदाहरण रोजाना ही सुनने को मिल जाते हैं। नीचता की पराकाष्ठा का एक और उदाहरण मंगलवार को उस वक्त देखने को मिला जब नाले की स्लैब के नीचे एक नवजात बच्ची कीचड़ से सनी मिली। लोगों ने उसे निकालकर देखा तो उसकी सांसे थमी हुई थी। इसके बाद उसे लोगों ने मिट्टी में दफन कर दिया।
मामला शहर के मोहल्ला लोचीनगला का है। यहां मुख्य मार्ग पर स्थित अर्जुन हलवाई की दुकान के समीप बने घर के लोग मंगलवार सुबह जब उठकर घर के बाहर निकले तो उन्हें नाले में स्लैब के नीचे कुछ अजीब सा दिखाई दिया। जब लोगों ने गौर से देखा तो कोई गुड़िया जैसी चीज कीचड़ में लिपटी दिखाई दी। भीड़ एकत्र होने पर जब
लोगों ने उस पर ध्यान दिया तो वह नवजात बच्ची था, जिसकी नाल तक नहीं कटी थी। महिलाओं के अनुसार, बच्ची का गर्भकाल करीब साढ़े आठ से नौ माह का रहा होगा। किसी ने उसे नाले में फेंककर ऊपर से कीचड़ से ढक दिया था। जब लोगों ने उसे देखा तो उसकी लाश ही बची थी। इसके बाद मोहल्लेवालों ने उसके शव को मिट्टी में दफन कर दिया। इधर, किसी ने फोन करके इस मामले की सूचना पुलिस
को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से जानकारी की। हालांकि देर शाम तक इस बात का पता नहीं चल सका कि बच्ची किसकी थी और कौन उसे नाले में फेंक गया था।
------
बच्ची को जिंदा ही नाले में फेंकने का अनुमान
बदायूं। लोगों का कहना है कि बच्ची को नाले में जीवित अवस्था में ही फेंका गया लगता है। यह काम सोमवार देर रात किसी ने किया होगा। अधिक समय नाले में कीचड़ में गिरा होने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। नवजात बच्ची की हालत को देखते हुए लोग उसे कोसने से नहीं चूक रहे, जिसने मासूम को ऐसे फेंक दिया।





Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
-
by Anonymous
गुड
SAB KI BAAT