बाप ने ही अपने सामने मरवा डाला बेटे को...50 हजार की दी सुपारी, ये थी वजह

बाप ने ही अपने सामने मरवा डाला बेटे को...50 हजार की दी सुपारी, ये थी वजह

बेटे को हत्यारो के पास ले जाकर बोला बाप...'इसके सीने में उतार दो गोली'

सब की बात न्यूज। एक पिता ने अपने बेटे की हत्या की सुपारी दो बदमाशों को 50 हजार में दे दी। खुद ही बदमाशों को अपने बेटे के पास लेकर गया और कहा कि अब इसके सीने में गोली उतार दो। इसके बाद दोनों सुपारी किलर ने बेटे का सीना कलेजा गोलियों से छलनी कर दिया। 

हैरान कर देने वाला यह मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है। विगत 21 अक्टूबर को पुरानी छावनी इलाके के रहने वाले इरफान नाम के युवक की लाश पुलिस को बदनपुरा-अकबरपुर पहाड़ी के पास मिली थी। इरफान को कई गोलियां मारी गई थीं। इरफान के पिता हसन ने पुलिस को बताया था कि इरफान रात 12 बजे के आसपास एक शादी में जाने का कहकर निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। पुलिस की जांच में पता चला कि इरफान हिस्ट्रीशीटर था और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इरफान की हत्या में उसके बाप हसन का ही हाथ है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। 

----

नशे और जुए की लत से परेशान था, इसलिए मरवा दिया बेटे को

- हसन ने बताया कि इरफान की हरकतों और नशे की लत के कारण परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता था। समाज में भी उसके परिवार की बदनामी हो रही थी। इसीलिए उसने 50 हजार रुपये में अर्जुन उर्फ शराफत खान और भीम सिंह परिहार को उसकी हत्या की सुपारी दी थी। हसन ने बताया कि वह खुद इरफान को बहला फुसलाकर अपने साथ पहाड़ी के पास सुनसान इलाके में ले गया था। योजना के तहत दोनों बदमाशों ने इरफान के सीने में कई गोलियां दाग दीं। पुलिस ने हसन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दोनों हत्यारे फरार हैं। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto