युवती घर से भागी, पिता ने युवक पर दर्ज कराया मुकदमा...कोर्ट ने रिमांड अस्वीकार कर तुरंत किया रिहा

युवती घर से भागी, पिता ने युवक पर दर्ज कराया मुकदमा...कोर्ट ने रिमांड अस्वीकार कर तुरंत किया रिहा

बदायूं। युवती पढ़ना चाहती थी पर पिता ने मना किया तो वह घर से भाग गई। पिता ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिन युवती ने कोर्ट में भागने का सही कारण बयां कर दिया। इस पर कोर्ट ने युवक की रिमांड अस्वीकार कर उसे तुरंत रिहा करने के आदेश पुलिस को दे दिए। 

थाना उघैती के एक गांव में रहने वाली युवती कक्षा 12 में पढ़ती है। युवती के अनुसार उसकी आयु 18 साल है। वह आगे पढ़ना चाहती थी लेकिन पिता ने मना कर दिया। जब उसने पढ़ने की जबर्दस्ती की तो पिता ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध युवती अपनी नोएडा में रहने वाली एक सहेली के यहां चली गई। इसके बाद पता चला कि उसके पिता ने युवक अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह जानने पर वह घर वापस आ रही थी कि पुलिस ने उसे खितौरा के पास पकड़कर कोर्ट में पेश किया। यहां युवती ने सच्चाई बयां करते हुए अपने माता-पिता के पास जाने की इच्छा जताई। इधर पुलिस ने आरोपी अजय को कोर्ट में पेश करते हुए 14 दिन की रिमांड मांगी। अजय के वकील नरेश राजपूत और देशपाल वर्मा ने दलील दी कि न तो पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी का नाम लिया और न ही पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत है। दलीलें सुनने के बाद प्रभारी एसीजेएम प्रथम/अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अमित कुमार में अजय की रिमांड अस्वीकार कर पुलिस को उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto