बहन की शादी में डांस कर रही थी युवती...अचानक गिरी और दम तोड़ दिया-देखें मौत का लाइव वीडियो
SAB KI BAAT
Apr 28 2024
3200
सब की बात न्यूज। मेरठ में शादी से पहले हल्दी की रस्म में डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। मौत का यह लाइव वीडियो मोबाइल में कैद हो गया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (देखें वीडियो)-
वीडियो मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर गली नंबर दो का बताया जा रहा है। बताते हैं कि यहां रहने वाली रिमशा की बहन की शादी थी। रविवार को ही उसकी बहन की बरात आनी थी। दिन में हल्दी की रस्म चल रही थी और सभी बच्चे व घर के अन्य लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। रिमशा भी उनमें शामिल थी। डांस करने के दौरान ही अचानक वह गिर पड़ी। परिजनों ने उसको उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। परिजन उसको डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
576
-
जिला
220
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter