रुपये दोगुने करने का लालच पड़ा भारी, ठगों ने महिला को लगा दिया 35 हजार का चूना

रुपये दोगुने करने का लालच पड़ा भारी, ठगों ने महिला को लगा दिया 35 हजार का चूना

बदायूं। रुपये दोगुने करने का लालच देकर एक महिला से ठगी कर ली गई। महिला लालच में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने घर से रुपये निकालकर ठगों को ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने जब उससे और रुपये मांगे तो महिला को ठगी का अहसास हुआ। 

कस्बा निवासी एक महिला पति से विवाद के कारण इन दिनों अपने मायके में रह रही है। बताते हैं कि तीन-चार दिन पहले उसके फोन पर एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई, जिसमें कॉलर ने महिला को बातों में फंसाकर रुपये दोगुने करने का लालच दिया। बताया जाता है कि महिला को विश्वास में लेने के लिए ठग ने उसे कुछ फोटो भी भेजे। महिला ठग की बातों में आ गई और एक जनसेवा केंद्र जाकर एक बार में नौ हजार नौ सौ रुपये और दूसरी बार में 24 हजार 750 रुपये ठग के बताए एकांउट में ट्रांसफर करा दिए। इसके बाद भी उसके रुपये दोगुने होकर नहीं आए, उल्टा ठग ने उससे और रुपयों की डिमांड की। इस पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों के अनुसार, जिस महिला से ठगी हुई है, उसकी छोटी बहिन की शादी के लिए उन्होंने कुछ रुपये जोड़कर रखे थे, जो ठग लिए गए। उन्होंने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto