पत्नी का गला रेता...फिर फंदे पर लटक गया पति, ई-रिक्शा में बैठकर लहूलुहान पत्नी पहुंची मायके

पत्नी का गला रेता...फिर फंदे पर लटक गया पति, ई-रिक्शा में बैठकर लहूलुहान पत्नी पहुंची मायके

सम्भल के थाना बहजोई के मुरावटोला मोहल्ले की घटना, कहासुनी के बाद पत्नी के गले पर पति ने किया चाकू से वार

चार महीने पहले हुई थी लव मैरिज, इस्लामनगर में है पत्नी सपना का मायका, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बदायूं/सम्भल। कहासुनी के बाद पति ने पत्नी का गला रेत दिया और खुद फांसी पर लटककर जान दे दी। इधर, गले पर गहरा घाव लेकर पत्नी ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह एक ई-रिक्शा में बैठकर मायके पहुंच गई। यहां वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे गम्भीर हालत में बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

मामला बहजोई के मोहल्ला मुराव टोला का है। बहजोई के गांव दिलगौरा निवासी 26 वर्षीय करन मौर्य पिछले कुछ समय से मुराव टोला में रह रहा था। करीब चार महीने पहले उसने बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव महरोला निवासी सपना जाटव से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। तब से दोनो साथ रह रहे थे। 

रविवार सुबह लगभग आठ बजे करन का छोटा भाई निहाल सिंह उनके घर आया। निहाल बहजोई में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता है। जब वह वहां पहुंचा तो घर का मेन गेट अंदर से बंद मिला। उसने आवाज लगाई तो भीतर से सपना की चीखने की आवाज आई। चीख सुनकर निहाल घबरा गया और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी ने एक बच्चे को दीवार से कुदाकर अंदर भेजा और दरवाजा खुलवाया। 

दरवाजा खुलने के बाद निहाल की चीख निकल गई। वहां करन बरामदे में जीने के किनारे फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करन को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

-------

लहूलुहान होकर भागी सपना, मायके पहुंचकर हुई बेहोश

बदायूं। बताया जाता है कि पति-पत्नी में हुए विवाद के कारण करन ने पहले किसी धारदार चीज से सपना के गले पर वार किया, फिर उसे मरा जानकर फांसी लगा ली। इधर, गले पर वार होने के बाद सपना लहूलुहान हो गई और किसी तरह एक ई-रिक्शा पर बैठकर अपने मायके इस्लामनगर तक पहुंच गई। यहां मेन चौराहे पर जाकर वह बेहोश हो गई। यहां लोगों ने उसकी हालत देखी तो अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

----------

''बहजोई में पति-पत्नी के बीच विवाद की घटना में पति ने पत्नी पर हमला कर आत्महत्या कर ली। महिला को गंभीर हालत में बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद सामने आया है।''

अनुकृति शर्मा, एएसपी, सम्भल

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto