हिंदुओं ने कुंए की बाउंड्री पर कराया भगवा रंग, पुलिस ने पुतवा दिया सफेद...तनाव हुआ तो कराया समझौता

हिंदुओं ने कुंए की बाउंड्री पर कराया भगवा रंग, पुलिस ने पुतवा दिया सफेद...तनाव हुआ तो कराया समझौता

बदायूं। बिसौली में हिंदुओं द्वारा करीब 140 साल पुराने कुंए पर भगवा रंग कराने पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई तो पुलिस ने उसे सफेद रंग से पुतवा दिया। ऐसे में दोनों ओर तनाव की स्थिति बन गई। शनिवार को दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया। 

बिसौली के मोहल्ला गदरपुरा में करीब 140 साल पुराना एक कुआं है। बताते हैं कि बीते दिन हिंदू पक्ष के कुछ लोगों ने इसकी बाउंड्री वॉल को भगवा रंग से पुतवा दिया। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने जब ये देखा तो उनमें रोष फैल गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने यहां भगवा रंग पर सफेद रंग पुतवा दिया। इससे हिंदू पक्ष भी नाराज हो गया। ऐसे में यहां तनाव की स्थिति बन गई। 


अधिकारियों के सामने मामला पहुंचने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नापतोल कराई। इसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर बात की गई। अंत में जमीन के बंटवारे पर सहमति बनी। तय हुआ कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी सीमा पर दीवार खींचकर अलग-अलग रहेंगे और अपनी परंपरा व धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद नीव खुदाई करके दोनों पक्षों की सीमाएं तय कर दी गईं। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। 

--------

रहेड़िया में टावर पर लगा झंडा युवक ने फेंका

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रहेडिया गांव में एक टावर पर लगा झंडा एक युवक ने उतारकर फेंक दिया, जिससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया लेकिन कुछ लोग समझने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto