...और जब अंडरपास पर 'बेबस' हुई स्कूल की बस, बच्चे पसीने से तरबतर, राहगीर भी परेशान
SAB KI BAAT
Aug 22 2025
1690
बदायूं। शुक्रवार को नेकपुर अंडरपास पर स्कूल की एक बस खराबी के कारण 'बेबस' हो गई। बीच रास्ते पर खराब होने के कारण आवागमन भी बाधित रहा।
शुक्रवार दोपहर को केंद्रीय विद्यालय, शेखूपुर की एक बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी बीच कोई तकनीकी खराबी आ जाने के कारण बस बंद हो गई। पहले तो चालक ने बस को स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन तमाम मशक्कत के बाद भी बस स्टार्ट नही हुई। बच्चे भी उतरकर नीचे खड़े हो गए। इस दौरान भीषण गर्मी और 
उमस के कारण बच्चे भी पसीने से तरबतर दिखाई दिए। बस के बीच रास्ते पर खराब हो जाने के कारण केवल दोपहिया वाहनों के आने-जाने का ही रास्ता बचा था। इस कारण रिक्शा, टेंपों व चौपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन पीछे लौटाकर दूसरे रास्ते से ले जाने पड़े। कई अधिकारी भी अपनी गाड़ियों को मोड़कर दूसरी तरफ से ले गए। इस कारण रोड पर काफी देर तक जाम की भी स्थिति रही।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
576
-
जिला
220
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter