बोलरो की टक्कर से बोनट पर उछलकर गिरा ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर, देखते ही देखते तोड़ दिया दम

बोलरो की टक्कर से बोनट पर उछलकर गिरा ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर, देखते ही देखते तोड़ दिया दम

बदायूं। तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो ने एक ट्रैक्टर- ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर की सीट पर बैठा मजदूर उछलकर बोनट पर जा गिरा। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया।

कछला निवासी नन्हें और मजदूर सतीश शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से कहीं ईंटें उतारने गए थे। लौटते समय बरेली-मथुरा मार्ग पर बितरोई के पास एक तेज रफ्तार आ रही बोलेरों ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्कटर की सीट पर बैठा मजदूर सतीश बोनट पर उछलकरक आ गिरा जबकि नन्हें स्टेयरिंग से टकरा गया। बताया जाता है कि सतीश बोनट पर सिर के बल गिरा था जिससे उसका सिर लहूलुहान हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जब तक लोग उन्हें लेकर कॉलेज पहुंचते कि बीच में देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto