वकील को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की मिली धमकी, लामबंद होकर पहुंचे कोतवाली

वकील को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की मिली धमकी, लामबंद होकर पहुंचे कोतवाली

बदायूं। दबंग ने विरोधी पार्टी के वकील को ही जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। वकील ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराज तमाम वकील नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए और दबंग के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

मामला बिसौली तहसील का है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के रहने वाले प्रेमपाल और प्रेमशंकर में विवाद चल रहा है। दोनों के बीच मुकदमे बाजी भी हो रही है। गांव सीकरी निवासी प्रदीप उपाध्याय, प्रेमशंकर की तरफ से वकील हैं। प्रदीप उपाध्याय का आरोप है कि विगत मंगलवार को वह कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में प्रेमपाल ने उन्हें रोक लिया और मुकदमे में पैरवी न करने को कहा। उन्होंने मना किया तो प्रेमपाल ने उन्हें एससी-एसटी के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। प्रदीप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत बिसौली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को वकील लामबंद हो गए और नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंच गए। वकीलों का कहना था कि यदि इस प्रकार उन्हें धमकी मिलेगी तो उनका मुकदमा लड़ना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने वकीलों को जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सोनू शर्मा, कमल, विकास शर्मा, योगेश भारद्वाज, राजेंद्र सिंह, सतेंद्र शर्मा, अनिल सक्सेना, राजकुमार, दीपक सहानी आदि मौजूद 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto