वीडियोः भिड़ गए जिम के 'पहलवान'...लात-घूंसे, डंडे, जिसको जो मिला एक दूसरे पर बरसाया
SAB KI BAAT
Aug 19 2025
4350
बदायूं। बिसौली में जिम के बाहर युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले गाली गलौज और फिर दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर लात-घूंसे और डंडे बरसाए गए। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला बिसौली नगर का है। यहां एक जिम चलता है, जहां तमाम युवा कसरत करने आते हैं। बताते हैं कि मंगलवार को दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों गुट के लड़के वहां एकत्र हो गए। उनमें पहले जमकर गाली गलौज हुई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। करीब आधा घंटा दोनों गुटों में मारपीट
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/share/v/1FRX8XcyEC/
होती रही, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को नालियों में गिरा-गिराकर पीटा। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूसरे पर लात घूंसे व डंडे बरसाते देखा जा सकता है। सूचना पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं कि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इतनी मारपीट के बाद भी समझौते के नाम पर पुलिस ने मामला निपटा दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
576
-
जिला
220
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter