कनपटी पर तमंचा रखकर बोला आशिक...'वो मेरी प्रेमिका है, मेरे साथ किया था शादी का वायदा'

कनपटी पर तमंचा रखकर बोला आशिक...'वो मेरी प्रेमिका है, मेरे साथ किया था शादी का वायदा'

बदायूं। युवती की शादी के दिन ही उसका आशिक युवती की ससुराल आ धमका। आरोप है कि आशिक युवक ने युवती के पति की कनपटी पर तमंचा रख दिया और कहा कि वो मेरी प्रेमिका है और उसने मेरे साथ शादी का वायदा किया था। हालांकि शोर मचने पर आरोपित युवक वहां से धमकी देकर भाग गया। 

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक की शादी विगत शनिवार को इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम रामनगर सैदपुर निवासी एक युवती से हुई थी। बताते हैं शादी के बाद करीब 11 बजे जब सब लोग सोने जा रहे थे तभी युवती का आशिक उसकी ससुराल आ धमका। उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। आरोप है कि घर में घुसकर आशिक युवक ने युवती के पति की कनपटी पर तमंचा रख दिया और उसकी पत्नी का नाम लेते हुए धमकी देकर कहा कि वो उसकी प्रेमिका है और उससे ही युवती ने शादी का वायदा किया था। 

इधर आशिक युवक के घर में घुसने की बात जब अन्य परिवार वालों को पता चली तो घर में शोर मच गया। परिवार वालों के अनुसार, शोर मचने पर आशिक युवक तमंचा लहराते हुए धमकी देकर भाग गया। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto