राकेश टिकैत के खिलाफ धमकी भरी बात करने वाले की हो गिरफ्तारी

राकेश टिकैत के खिलाफ धमकी भरी बात करने वाले की हो गिरफ्तारी

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सिर कलम करने की बात करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक राजीव पांडे को सौंपा। 

भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह में एकत्र हुए, जहां उन्होंने पंचायत की। पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा जिस सिरफिरे ने ऐसी बयानबाजी की है, उसको तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय नेता हैं। सरकार को संज्ञान लेना चाहिए उनकी जान माल को खतरा है इसलिए उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto